इंदौर। श्री रामानंदी नवनिर्माण सेना की राष्ट्रीय एवं मध्यप्रदेश कार्यकारिणी की सहमति से संगठन के विस्तार, समाज सेवा एवं सामाजिक सरोकारों को नई गति देने के उद्देश्य से आचार्य नारायण वैष्णव (सुदामा नगर, इंदौर) को प्रदेश विधि सलाहकार (मध्यप्रदेश) नियुक्त किया गया है।
संगठन द्वारा जारी नियुक्ति आदेश में कहा गया है कि आचार्य नारायण वैष्णव के अनुभव, विधिक ज्ञान और सामाजिक सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। संगठन को विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी तथा समाजहित से जुड़े विषयों पर प्रभावी कार्य किए जा सकेंगे।

नियुक्ति पर संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आचार्य नारायण वैष्णव को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए समाज के उत्थान, युवाओं के मार्गदर्शन तथा सामाजिक एकता के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक अनिल देवमुरारी (बापू), राष्ट्रीय अध्यक्ष निखिल नीमावत, मध्यप्रदेश संरक्षक बंटी बैरागी (देपालपुर), नीरज वैष्णव (शाजापुर) एवं कृष्ण दास बैरागी (इंदौर) ने आचार्य नारायण वैष्णव को बधाई देते हुए उनके सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की कामना की।
इसी प्रकार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित बैरागी, प्रदेश उपाध्यक्ष (अध्यक्ष प्रतिनिधि) रोहित बैरागी (संगडोद), प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम दास बैरागी (गुलावता), प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष महेंद्र बैरागी (शाजापुर), प्रदेश सह-कार्यवाहक अध्यक्ष संतोष बैरागी (मालवीय नगर, इंदौर), प्रदेश प्रभारी रवि निमावत, प्रदेश सह-प्रभारी माखन बैरागी, प्रदेश महासचिव जितेंद्र दास बैरागी तथा प्रदेश सचिव धनराज बैरागी एवं लक्ष्मण बैरागी ने भी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए संगठन के प्रति उनके समर्पित योगदान की अपेक्षा जताई।
संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि श्री रामानंदी नवनिर्माण सेना समाज में सेवा, संस्कार, संगठन और सामाजिक समरसता के मूल्यों को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आचार्य नारायण वैष्णव की नियुक्ति इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे संगठन को विधिक मामलों में सशक्त मार्गदर्शन प्राप्त होगा और समाजहित के कार्यों को नई ऊर्जा मिलेगी।
