दमोह, 13 मार्च 2026/जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दुरुपयोग, जमाखोरी और कालाबाजारी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कलेक्टर कार्यालय द्वारा आदेश जारी कर पूरे जिले में घरेलू गैस के अवैध उपयोग पर निगरानी रखने के लिए उड़नदस्ता दल और विशेष जांच दल का गठन किया गया है।प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अब गैस एजेंसियों के स्टॉक, वितरण व्यवस्था और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू सिलेंडरों के उपयोग की नियमित जांच की जाएगी। विशेष रूप से होटल, ढाबा, मैरिज गार्डन, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक संस्थानों में घरेलू गैस के उपयोग पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।बताया गया है कि ऑयल कंपनियों के निर्देशों के अनुसार अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को छोड़कर अन्य वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का उपयोग अनिवार्य किया गया है। ऐसे में घरेलू गैस के दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की जा रही है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच के दौरान किसी भी प्रतिष्ठान में घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध उपयोग, जमाखोरी या कालाबाजारी पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
उड़नदस्ता दल में शामिल अधिकारी
- रॉबिन जैन – प्रभारी तहसीलदार
- सी.एस. झा – वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक
- प्रारूल जैन – प्रभारी तहसीलदार
- पूनम जैन – सहकारिता निरीक्षक
- पल्लवी जैन – कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी
- आलोक जैन – तहसीलदार (हटा)
- उमेश खटीक – सहकारिता निरीक्षक
- उमेश तिवारी – तहसीलदार
- पूजा अवस्थी – श्रम निरीक्षक
- राकेश कुमार कन्हौआ – सहायक आपूर्ति अधिकारी
- विवेक व्यास – तहसीलदार
- मनोज चौधरी – सहकारिता निरीक्षक
- सोनम पांडेय – तहसीलदार
- आदित्य कुमार दाहिया – सहायक आपूर्ति अधिकारी
- वृंदेश पांडेय – नायब तहसीलदार
- प्रमोद खरे – वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक
- योगेंद्र चौधरी – प्रभारी तहसीलदार
- प्रिया कोष्टा – कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी
- संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी भी दल में शामिल रहेंगे।
गैस जांच दल में शामिल अधिकारी
- रचना प्रजापति – जिला आपूर्ति अधिकारी
- राकेश कुमार अहिरवार – पदाभिहित अधिकारी, खाद्य प्रशासन
- पल्लवी जैन – कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी
- योगेश – नापतौल निरीक्षक
- राकेश कुमार – सहायक आपूर्ति अधिकारी
- वैभव मार्टिन – श्रम निरीक्षक
- आदित्य कुमार दाहिया – सहायक आपूर्ति अधिकारी
- राहुल कुर्मी – श्रम निरीक्षक
- माधवी बुधौलिया – खाद्य सुरक्षा अधिकारी
- प्रिया कोष्टा – कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी
- संबंधित थाना प्रभारी और राजस्व निरीक्षक भी जांच दल में शामिल रहेंगे।
