सबसे पहले बात करें iQOO Z11 Lite 5G की तो इसकी बिक्री 30 जुलाई से शुरू होगी। यह स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लू और सोलर फ्लेम रंगों में उपलब्ध होगा। बैंक ऑफर के बाद इसका शुरुआती वेरिएंट 17 हजार 999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकेगा। फोन में 6.74 इंच का एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है जो रोजमर्रा के उपयोग के साथ गेमिंग के लिए भी अच्छा प्रदर्शन देने का दावा करता है।
कैमरे की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सेल का Sony सेंसर वाला मुख्य कैमरा और 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें कई एआई फीचर्स और गूगल जेमिनी का सपोर्ट भी मिलता है। सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh बैटरी है जो 44 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर फोन लंबा बैकअप देता है और केवल 10 मिनट की चार्जिंग में कई घंटे तक कॉलिंग और वीडियो देखने का समय मिल सकता है।
दूसरी ओर Lava Virat V1 5G बजट सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनकर सामने आया है। इसकी शुरुआती लॉन्च कीमत 11 हजार 999 रुपये रखी गई है। यह फोन 31 जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसमें 6.75 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है और यह एंड्रॉयड 16 पर काम करता है। फोन में यूनिसोक T8200 प्रोसेसर 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है जिसे वर्चुअल रैम और मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें एआई सपोर्ट वाला 13 मेगापिक्सेल डुअल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सेल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 6000mAh की बैटरी है जो पूरे दिन आराम से साथ निभाने का दावा करती है। इसके अलावा धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP64 रेटिंग भी दी गई है। कंपनी ग्राहकों को डोरस्टेप आफ्टर सेल्स सर्विस भी उपलब्ध कराएगी जो इसे और आकर्षक बनाती है।
यदि आपका बजट 12 हजार रुपये के आसपास है तो Lava Virat V1 5G एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। वहीं बेहतर कैमरा अधिक स्टोरेज तेज प्रोसेसर और प्रीमियम फीचर्स चाहने वाले ग्राहकों के लिए iQOO Z11 Lite 5G अधिक उपयुक्त रहेगा। खरीदारी से पहले अपने बजट उपयोग और जरूरतों के अनुसार सही स्मार्टफोन का चुनाव करना बेहतर रहेगा।
