मेष राश
आज का दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी और कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता की सराहना होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। वरिष्ठ अधिकारियों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग भी बन सकते हैं।
शुभ रंग: गुलाबी लाल
शुभ अंक: 8, 9
उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।
वृष राशि
आज धैर्य और संयम से काम लेने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। व्यापार में सहयोगियों का साथ मिलेगा, लेकिन किसी भी बड़े निर्णय में जल्दबाजी से बचें। पढ़ाई और शोध कार्यों में सफलता मिल सकती है।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 2, 8, 9
उपाय: भगवान शिव का पूजन करें और नियमित दिनचर्या बनाए रखें।
मिथुन राशि
पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। साझेदारी के कार्यों में लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार और नौकरी में योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने पर अच्छे परिणाम मिलेंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 2, 5, 8, 9
उपाय: जीवनसाथी के साथ प्रेम और सहयोग का भाव बनाए रखें।
कर्क राशि
आज किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें और निवेश सोच-समझकर करें। कार्यस्थल पर समय का सही उपयोग करें। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 2, 8, 9
उपाय: शिव मंत्रों का जाप करें और संयम बनाए रखें।
सिंह राशि
व्यापार और करियर में प्रगति के संकेत हैं। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 1, 2, 9
उपाय: भगवान शिव की आराधना करें और सकारात्मक सोच बनाए रखें।
कन्या राशि
भावुक होकर कोई बड़ा फैसला न लें। मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में समझदारी दिखाएं। परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे और कार्यस्थल पर अनुशासन सफलता दिलाएगा।
शुभ रंग: समुद्री
शुभ अंक: 2, 5, 8, 9
उपाय: क्रोध और जिद से बचें।
तुला राश
व्यापार और नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नई मुलाकातें भविष्य में लाभदायक साबित होंगी।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 2, 6, 8, 9
उपाय: भाईचारे और सहयोग की भावना बनाए रखें।
वृश्चिक राशि
पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। बचत और निवेश से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे। मधुर व्यवहार आपके लिए लाभदायक रहेगा।
शुभ रंग: मरून
शुभ अंक: 8, 9
उपाय: विनम्रता बनाए रखें और भगवान शिव का पूजन करें।
धनु राशि
नई योजनाएं और नए अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं। करियर और कारोबार में सफलता मिलने के संकेत हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी।
शुभ रंग: भगवा
शुभ अंक: 2, 3, 8, 9
उपाय: अपनी रचनात्मकता का पूरा उपयोग करें।
मकर राश
आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट के अनुसार चलें। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। वरिष्ठों की सलाह लाभदायक साबित होगी।
शुभ रंग: मड कलर
शुभ अंक: 2, 8, 9
उपाय: कम बोलें और सोच-समझकर निर्णय लें।
कुंभ राशि
आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बेहद शुभ रह सकता है। आय के नए स्रोत बनने के संकेत हैं। करियर और व्यापार में उन्नति होगी। मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में सुधार होगा और कार्यस्थल पर सम्मान बढ़ सकता है।
शुभ रंग: मूनस्टोन
शुभ अंक: 2, 8, 9
उपाय: अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान रखें और भगवान शिव की आराधना करें।
मीन राश
सरकारी और प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। कारोबार में तेजी आएगी और महत्वपूर्ण निर्णय आपके पक्ष में रह सकते हैं। पैतृक संपत्ति या परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
शुभ रंग: स्वर्णिम
शुभ अंक: 2, 3, 8, 9
उपाय: हर महत्वपूर्ण कार्य में पहल करें और शिव मंत्रों का जाप करें।
