मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए यह गोचर खर्चों में बढ़ोतरी का संकेत दे सकता है। बजट बिगड़ने की आशंका रहेगी और अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ विवाद से बचें और किसी भी वित्तीय लेन-देन में पूरी सावधानी बरतें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को इस दौरान स्वास्थ्य और पारिवारिक रिश्तों पर विशेष ध्यान देना होगा। घर-परिवार में मतभेद या तनाव की स्थिति बन सकती है। वाणी पर संयम रखें और किसी भी बड़े निवेश से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।
सिंह राशि
उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी सूर्य हैं, इसलिए इसका प्रभाव सिंह राशि पर अधिक देखने को मिल सकता है। अहंकार या अत्यधिक आत्मविश्वास के कारण काम प्रभावित हो सकते हैं। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें। प्रेम संबंधों में गलतफहमियों से बचने के लिए संवाद बनाए रखना जरूरी होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को करियर और कारोबार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। साझेदारी में काम करने वालों को विशेष सतर्कता बरतनी होगी। धन संबंधी मामलों में लिखित दस्तावेजों का ध्यान रखें। कामकाज के सिलसिले में अनावश्यक यात्राएं होने से थकान और आर्थिक नुकसान की संभावना भी रहेगी।
अशुभ प्रभाव कम करने के उपाय
– प्रत्येक शुक्रवार मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें और सफेद मिठाई या खीर का भोग लगाएं।
– “ॐ शुं शुक्राय नमः” मंत्र का नियमित जाप करें।
– शुक्रवार को जरूरतमंद लोगों को चावल, दूध, चीनी जैसी सफेद वस्तुओं का दान करें।
