नई दिल्ली। प्रकाश क्षेत्र की वैश्विक कंपनी सिग्निफाई ने भारतीय बाजार में फिलिप्स फोकसग्लो लाइटिंग रेंज पेश की है। कंपनी का दावा है कि यह श्रृंखला लंबे समय तक कृत्रिम रोशनी में पढ़ाई या काम करने वाले लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित की गई है। इसमें आंखों के आराम के साथ प्राकृतिक रंगों की स्पष्टता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया है।
कंपनी के अनुसार, फिलिप्स फोकसग्लो रेंज 90 से अधिक कलर रेंडरिंग इंडेक्स (सीआरआई) प्रदान करती है, जिससे वस्तुओं के रंग प्राकृतिक रूप में दिखाई देते हैं। साथ ही इसमें आई-कम्फर्ट तकनीक का उपयोग किया गया है, जो फ्लिकर (रोशनी के कंपन) को कम कर आंखों पर पड़ने वाले तनाव को घटाने में मदद करती है।
यह नई रेंज 12 वॉट एलईडी लैंप, 25 और 30 वॉट की ट्यूबलाइट तथा स्काई और ऑर्बिट नामक दो डेस्क लैंप में उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि ये उत्पाद घर, अध्ययन कक्ष और लंबे समय तक काम करने वाले वातावरण के लिए उपयुक्त हैं।
सिग्निफाई ग्रेटर इंडिया के उपभोक्ता कारोबार प्रमुख सी. अरुण कुमार ने कहा कि कंपनी ऐसे प्रकाश समाधान विकसित करने पर ध्यान दे रही है, जो केवल बेहतर रोशनी ही नहीं, बल्कि उपयोगकर्ताओं के दैनिक अनुभव और आंखों के आराम को भी बेहतर बनाए। उन्होंने कहा कि फिलिप्स फोकसग्लो रेंज प्राकृतिक रंगों की स्पष्टता और आंखों के आराम के बीच संतुलन स्थापित करती है, जिससे लंबे समय तक पढ़ाई या काम के दौरान थकान कम महसूस होती है।
कंपनी का कहना है कि बढ़ती पढ़ाई और वर्क-फ्रॉम-होम संस्कृति के बीच ऐसे प्रकाश समाधानों की मांग बढ़ रही है, जो बेहतर दृश्य अनुभव के साथ आंखों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए फोकसग्लो रेंज विकसित की गई है।
