बोले—जीते जी रक्तदान, जाते-जाते नेत्रदान; जिला अस्पताल में नेत्र विभाग ने दिया प्रमाण पत्र
दमोह। भारतीय जनता पार्टी जिला दमोह के युवा नेता मोंटी रैकवार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला अस्पताल दमोह पहुंचकर नेत्रदान का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में समाज के लिए उपयोगी कार्य करने का प्रयास करना चाहिए। जीते जी रक्तदान और जाते-जाते नेत्रदान के माध्यम से भी समाज की सेवा की जा सकती है।
इस अवसर पर जिला अस्पताल की नेत्र चिकित्सक डॉ. सुधा राय और सहायक नेत्र चिकित्सक प्रशांत रोहित ने मोंटी रैकवार को नेत्रदान संकल्प का प्रमाण पत्र प्रदान किया।मोंटी रैकवार ने कहा कि नेत्रदान का संकल्प इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि किसी व्यक्ति के निधन के बाद उसके नेत्र किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में रोशनी ला सकते हैं। उन्होंने युवाओं से भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में आगे आने की अपील की।
हर युवा को समाजहित में आगे आना चाहिए : डॉ. सुधा राय
नेत्र चिकित्सक डॉ. सुधा राय ने कहा कि मोंटी रैकवार द्वारा नेत्रदान का संकल्प लेना समाजहित में सकारात्मक पहल है। उन्होंने कहा कि युवाओं को भी ऐसे कार्यों के लिए आगे आना चाहिए। नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है, ताकि अधिक लोग इसके लिए संकल्प ले सकें।
जिला अस्पताल में भरा जा सकता है नेत्रदान का फार्म
सहायक नेत्र चिकित्सक प्रशांत रोहित ने बताया कि जो भी व्यक्ति नेत्रदान करना चाहता है, वह जिला अस्पताल के नेत्र विभाग में पहुंचकर नेत्रदान का फार्म भर सकता है। उन्होंने लोगों से नेत्रदान के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त करने और इस मानवीय कार्य के लिए आगे आने की अपील की।मोंटी रैकवार द्वारा लिया गया नेत्रदान का संकल्प पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर सामाजिक सेवा और जनजागरूकता से जुड़ी पहल के रूप में सामने आया।
