5.40 लाख रुपये का मशरूका जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार – दो फरार
दमोह, 22 मार्च 2026/दमोह कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 पेटी देशी शराब से भरा एक फोरव्हीलर वाहन जब्त किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार बताए गए हैं। जब्त मशरूका की कुल कीमत 5 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में टीम ने 22 मार्च 2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर कटनी-जबलपुर बायपास स्थित ठाकुर बाबा मंदिर के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान वाहन क्रमांक MP07CE5990 से 2000 पाव (करीब 360 लीटर) अवैध देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें
- गिरीशारी पिता प्रेमनारायण कुर्मी (23 वर्ष) निवासी ग्राम कुरई, थाना रहली जिला सागर
- चंद्रभान उर्फ चंद पिता राजू विश्वकर्मा (30 वर्ष) निवासी आजाद वार्ड गढ़ाकोटा जिला सागर शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेन्डम कथन के आधार पर पेटेरी की शासकीय शराब दुकान के ठेकेदार जितेंद्र सिंह राजपूत एवं गोविंद भायल को भी प्रकरण में आरोपी बनाया है, जो फिलहाल फरार हैं।पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 288/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जप्त मशरूका:
- 2000 पाव (360 लीटर) अवैध देशी शराब – कीमत लगभग 1,40,000 रुपये
- सफेद रंग का फोरव्हीलर वाहन MP07CE5990 – कीमत लगभग 4,00,000 रुपये
- कुल मशरूका कीमत – 5,40,000 रुपये
सराहनीय भूमिका निभाने वाले अधिकारी-कर्मचारी:
निरीक्षक मनीष कुमार, उपनिरीक्षक नितेश जैन, प्रधान आरक्षक अभिषेक चौबे, प्रधान आरक्षक महेश यादव, आरक्षक नरेंद्र पटेरिया, ब्रजेंद्र मिश्रा, आकाश पाठक, नवीन ठाकुर एवं आयुष मिश्रा शामिल रहे।पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।
