75 मकानों की जांच, 35 पर केस, अवैध सप्लाई का खुलासा

दमोह, शनिवार 4 अप्रैल/शहर में बढ़ते लाइन लॉस और राजस्व हानि को लेकर विद्युत मंडल ने शनिवार 4 अप्रैल को मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र नूरी नगर में एक साथ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। अधिकारियों और कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया, जिससे बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। कई मकानों में ताले लगे मिले, जबकि कुछ लोग कार्रवाई की सूचना मिलते ही मौके से हटते नजर आए।कार्यपालन अभियंता मोतीलाल साहू के निर्देशन में गठित 6 टीमों ने एक साथ अलग-अलग हिस्सों में जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान 75 मकानों की जांच की गई, जिनमें 35 स्थानों पर बिजली चोरी के मामले सामने आए। टीम ने अवैध कनेक्शन काटते हुए तार, केबल और हुकिंग सामग्री जब्त की तथा पूरे अभियान की वीडियोग्राफी कर साक्ष्य सुरक्षित किए।
कार्रवाई के प्रमुख बिंदु
- 4 अप्रैल शनिवार को मुस्लिम बाहुल्य नूरी नगर में एक साथ दबिश
• 6 टीमों ने क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में की सघन जांच
• कुल 75 मकानों की जांच, 35 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई
• पोल से सीधे जोड़े गए अवैध तार और केबल मौके पर जब्त
• पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई
• कई मकानों में ताले लगे मिले, कुछ लोग मौके से गायब
• खपत कम दिखाने के लिए अलग केबल डालकर चोरी का खुलासा
चौंकाने वाला मामला: पैसे लेकर दी जा रही थी बिजली सप्लाई
- एक मकान से खंभे से मोटी केबल खींची गई थी
• उसी केबल से आसपास के कई मकानों को बिजली दी जा रही थी
• बिजली के बदले पैसे वसूलने की बात सामने आई
• टीम ने मौके पर केबल काटकर जब्त की
• इसे संगठित बिजली चोरी मानते हुए प्रकरण दर्ज किया गया

जांच में सामने आए अन्य तरीके
- पोल से सीधे हुकिंग कर बिजली उपयोग
• मीटर बायपास कर अलग लाइन से सप्लाई
• तारों में कट लगाकर अवैध कनेक्शन
• खपत कम दिखाने के लिए अलग केबल
• लंबे समय से जारी अवैध आपूर्ति का खुलासा
कानूनी कार्रवाई और रिकवरी
- विद्युत अधिनियम की धारा 135 और 138 के तहत प्रकरण दर्ज
• 35 मामलों में कार्रवाई शुरू
• 7 लाख रुपये से अधिक की रिकवरी निर्धारित
• फरार उपभोक्ताओं पर चरणबद्ध कार्रवाई की तैयारी
• लाइन लॉस वाले क्षेत्रों में अभियान जारी रहेगा
कार्रवाई में शामिल अधिकारी
कार्यपालन अभियंता मोतीलाल साहू,सहायक अभियंता राजेंद्र डिंडोरे,कनिष्ठ अभियंता अजीत पटेल,शिवानी गुप्ता,पूजा खोब्रागड़े,विभागीय स्टाफ, लाइनमैन और आउटसोर्स कर्मचारी
विद्युत मंडल ने स्पष्ट किया है कि जिन 75 मकानों पर कार्रवाई की गई, वे एक ही समुदाय के लोगों के बताए जाते हैं। विभाग ने कहा कि कार्रवाई पूरी तरह तकनीकी जांच और मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर की गई है और आगे भी जहां बिजली चोरी मिलेगी वहां बिना भेदभाव सख्त कदम उठाए जाएंगे।कार्यपालन अभियंता मोतीलाल साहू ने कहा कि बिजली चोरी से ईमानदार उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त भार पड़ता है और विभाग को भारी राजस्व हानि होती है। उन्होंने चेतावनी दी कि अब बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ लगातार आक्रामक अभियान चलाया जाएगा और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
