दमोह/ अग्रवाल समाज के प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की 55वीं महा आरती का आयोजन फुटेरा वार्ड क्रमांक-2 स्थित महाराजा अग्रसेन मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन दमोह अग्रवाल समाज द्वारा किया गया, जिसमें समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं युवा शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत पंडित बृजेश पाठक के सानिध्य में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। सर्वप्रथम भगवान श्री गणेश, माता लक्ष्मी एवं महाराजा अग्रसेन का पूजन किया गया। इसके बाद सामूहिक रूप से महा आरती संपन्न हुई और उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से आरती में सहभागिता की।महा आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर जजमानी नीतू अग्रवाल एवं विनोद अग्रवाल द्वारा निभाई गई। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में सामूहिक रूप से आरती कर समाज की एकता और परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
अभियान का रूप ले रही महा आरती
अग्रवाल महासभा के युवा संभागीय अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया कि दमोह से प्रारंभ हुई महाराजा अग्रसेन महा आरती अब धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में अभियान का रूप लेती जा रही है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से समाज के लोगों में जागरूकता बढ़ रही है और आपसी संवाद व एकजुटता मजबूत हो रही है।उन्होंने कहा कि हर माह आयोजित होने वाली महा आरती से नई पीढ़ी को समाज की परंपराओं और मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
बड़ी संख्या में समाजजन रहे उपस्थित
महा आरती में मुख्य रूप से एडवोकेट विनोद अग्रवाल, प्रभु नारायण अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, निशा अग्रवाल, गायत्री अग्रवाल, दीप्ति अग्रवाल, मीना अग्रवाल, रीता अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, रिद्धि अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, कांति अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, सारिका अग्रवाल, समृद्धि अग्रवाल, अदिति अग्रवाल एवं आदित्य अग्रवाल सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक प्रसाद ग्रहण किया और समाज की उन्नति एवं समृद्धि की कामना की। आयोजकों ने बताया कि अगली महा आरती का आयोजन 5 मई को महाराजा अग्रसेन मंदिर में किया जाएगा।
