दमोह/जिले के तारादेही थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 10 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी तेंदूखेड़ा के मार्गदर्शन में तारादेही पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तारादेही बायपास तिराहा के पास स्थित एक ऑटो पार्ट्स की दुकान के पीछे बने कमरे में अवैध रूप से शराब का भंडारण किया गया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी।
पुलिस द्वारा मौके पर तलाशी लेने पर दुकान के पीछे बने कमरे से 19 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जब्त शराब में देसी प्लेन, लाल मसाला एवं सागर गोल्ड व्हिस्की ब्रांड की शराब शामिल बताई गई है। कुल 932 पाव, लगभग 167.76 लीटर शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 98 हजार 60 रुपये बताई गई है।मौके से पुलिस ने आरोपी साहिल पिता राजेश धोबी निवासी तारादेही को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी कहां से शराब लाता था और किन क्षेत्रों में इसकी आपूर्ति की जाती थी।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक आलोक त्रिरपुड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रमेश सिंह मुंडया, आरक्षक 282 तुलसीराम ठाकुर, आरक्षक 780 राजेन्द्र सिंह, आरक्षक 102 पंकज प्यासी, आरक्षक 375 बलराम सिंह, आरक्षक 64 भगत सिंह, आरक्षक 741 राममनोहर यादव तथा डायल 112 पायलट का विशेष सहयोग रहा।पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अवैध शराब के भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि इस तरह की गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
