देवास/ देवास-भोपाल मार्ग पर शनिवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रात करीब 12 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।हादसे में मृतकों की पहचान ग्राम दुधलाई निवासी शुभम धाकड़ और प्रदीप धाकड़ के रूप में हुई है, जबकि तीसरे मृतक की पहचान ग्राम गुनाई निवासी मोहित धाकड़ के रूप में की गई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल सचिन को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी युवक गुनाई गांव में आयोजित पगड़ी रस्म के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। देर रात कार्यक्रम से लौटते समय उनकी कार तेज गति के कारण अनियंत्रित हो गई और हादसे का शिकार हो गई।इस दुर्घटना में एक ही परिवार के दो युवकों की मौत से गांव में शोक की लहर फैल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
