आजाद हिन्द उत्सव को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, सावन में भोलेनाथ की महाआरती भी हुई आयोजित
रिपोर्ट: डॉ. एल.एन. वैष्णव
दमोह। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को भारत रक्षा मंच द्वारा लगातार 15वें वर्ष आयोजित की जाने वाली “आजाद हिन्द उत्सव वाहन रैली” की तैयारियों को लेकर बुधवार को नगर पालिका टाउन हॉल स्थित शिव मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के साथ ही सावन माह के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से महाआरती भी संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक में आगामी वाहन रैली के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। रैली के मार्ग निर्धारण, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, अनुशासन, जनसहभागिता तथा आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। आयोजकों ने निर्णय लिया कि इस वर्ष की वाहन रैली को पहले से अधिक भव्य, आकर्षक और ऐतिहासिक बनाया जाएगा, ताकि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचे।
बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने आयोजन की जिम्मेदारियों का विभाजन करते हुए अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करने का संकल्प लिया। साथ ही अधिक से अधिक युवाओं और नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में मुख्य रूप से पंडित सतीश तिवारी, प्रमोद विश्वकर्मा, सत्येंद्र साहू, राजेंद्र चौरसिया, कृष्ण कुमार खरे, राम मिश्रा, अखिलेश सिंह ठाकुर, मृत्युंजय पाठक, आकाश राठौर, नमन शांडिल्य, हर्ष पटेल, कृष्णा पटेल, राकेश रजक, राजकुमार बुंदेला, लक्ष्मीकांत पौराणिक, गजेंद्र बर्मन, प्रदीप परिहार, अनन्य राय, शिवम सोनी, मधुर नामदेव, निलेश पारोचे, राज वाल्मीकि, विशाल चौबे, मनमीत बग्गा, माखन साह, मयंक सोनी, शिवान सोनी और अंकित सोनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में अभिषेक सोनी ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए सफल आयोजन के लिए सभी से सक्रिय सहयोग की अपील की। भारत रक्षा मंच ने शहरवासियों से भी 15 अगस्त को आयोजित होने वाली आजाद हिन्द उत्सव वाहन रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर राष्ट्रभक्ति के इस आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया।
