दमोह/क्षेत्रीय विकास कार्यों को गति देते हुए पूर्व मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया ने ग्राम पंचायत इमलाई में सामुदायिक भवन और सार्वजनिक चबूतरा निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया।जानकारी के अनुसार सामुदायिक भवन का निर्माण लगभग 15 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा, जबकि सार्वजनिक चबूतरा निर्माण पर करीब 1 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उपस्थिति में विकास कार्यों के शीघ्र पूर्ण होने की अपेक्षा व्यक्त की गई।
इस अवसर पर रमन खत्री, रमेश श्रीवास्तव, सुरेन्द्र तोमर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।इसके बाद विधायक जयंत कुमार मलैया ग्राम बांसा तारखेड़ा पहुंचे, जहां नवनिर्मित स्टॉपडेम का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्य की गुणवत्ता और उपयोगिता को लेकर चर्चा की गई तथा ग्रामीण क्षेत्र में जल संरक्षण के ऐसे कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।
