
दमोह/पटेरा/क्या सोशल मीडिया अब पटेरा की शांति के लिए खतरा बनता जा रहा है? क्या आपत्तिजनक पोस्ट के जरिए जानबूझकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो रही है? ऐसे ही कई सवाल 16 मार्च को उस समय उठ खड़े हुए, जब स्थानीय संगठनों के कार्यकर्ता थाना पटेरा पहुंचकर एक युवक के खिलाफ शिकायत (ज्ञापन) सौंपते नजर आए।
ज्ञापन में आरोप है कि नगर परिषद पटेरा के वार्ड क्रमांक 13 निवासी एक युवक द्वारा इंस्टाग्राम आईडी “lx_sameer” से ऐसे वीडियो और टिप्पणियां पोस्ट की जा रही हैं, जिन्हें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया जा रहा है। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या इस तरह की सामग्री पर समय रहते रोक नहीं लगाई गई, तो क्या हालात और बिगड़ सकते हैं?
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी युवक को समझाइश दी जा चुकी है, लेकिन फिर वही हरकत दोहराए जाने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर बार-बार चेतावनी के बावजूद ऐसी पोस्ट क्यों सामने आ रही हैं?विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं गौ सेवक समिति से जुड़े कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से तीखी मांग करते हुए कहा है कि आखिर कब तक ऐसे मामलों को नजरअंदाज किया जाएगा? क्या दोषी पर सख्त कार्रवाई होगी या फिर मामला केवल जांच तक ही सीमित रह जाएगा?पुलिस का कहना है कि 16 मार्च को ज्ञापन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है। लेकिन अब सभी की नजर इस पर टिकी है कि क्या इस मामले में ठोस कार्रवाई होती है या नहीं।
