दमोह, 17 अप्रैल 2026/प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 18 अप्रैल (शनिवार) को दमोह जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे तथा संजीवनी क्लीनिक का शुभारंभ करेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री पटेल दोपहर 12 बजे जरारूधाम पहुंचेंगे, जहां वे नर्मदा खंड सेवा संस्था के पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे और भोजन ग्रहण करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे जरारूधाम से प्रस्थान कर 3:15 बजे हटा रोड स्थित चंद्रशेखर आजाद वार्ड, पटेरा में संजीवनी क्लीनिक का शुभारंभ करेंगे।
इसके पश्चात मंत्री 3:40 बजे रूकमणी माता परिसर, कुंडलपुर पहुंचेंगे, जहां वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे और वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे।कार्यक्रम के समापन के बाद मंत्री शाम 5 बजे कुंडलपुर से प्रस्थान कर 5:45 बजे दमोह रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे, जहां से वे नई दिल्ली के लिए ट्रेन द्वारा रवाना होंगे।
