एसपी आनंद कलादगि और एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन में चला विशेष चेकिंग अभियान
दमोह। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए दमोह यातायात पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए 4 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल ₹62,000 का जुर्माना लगाया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (IPS) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन में की गई। यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह एवं निरीक्षक आकांक्षा जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहनों की जांच की।
चार वाहन चालकों पर हुई कार्रवाई
जांच के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए चार वाहन चालकों पर ₹15,500-₹15,500 का जुर्माना लगाया गया।
- छोटा हाथी – MP 34 ZM 3962: ₹15,500
- डीजल ऑटो – MP 34 ZB 4854: ₹15,500
- डीजल ऑटो – MP 34 ZB 6052: ₹15,500
- मोटरसाइकिल – MP 21 ZC 3784: ₹15,500
इस तरह चारों मामलों में कुल ₹62,000 का जुर्माना वसूला गया।
नशे में वाहन चलाया तो होगी सख्त कार्रवाई
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि नशे की हालत में वाहन चलाना चालक के साथ-साथ सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है।यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें। स्वयं की सुरक्षा के साथ दूसरे लोगों की जान की सुरक्षा के लिए भी जिम्मेदारी से वाहन चलाने की अपील की गई है।
