दमोह। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल के निर्माणाधीन भवन में कार्य करने के दौरान श्रमिक शरद पिता मुन्ना नामदेव की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद आज मृतक के परिजन एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सिविल अस्पताल पहुंचे।
परिजनों ने श्रमिक की मौत को लापरवाही का परिणाम बताते हुए मुआवजे की मांग की। इस संबंध में थाना प्रभारी (टीआई) को ज्ञापन सौंपकर घटना की जांच कर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।
ज्ञापन में परिजनों ने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के कारण श्रमिक की जान गई है। उन्होंने मृतक के परिवार को उचित आर्थिक सहायता/मुआवजा दिलाने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
घटना के बाद सिविल अस्पताल परिसर में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक परिस्थितियों और जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
