2 मोटरसाइकिल, 8 मोबाइल और नकदी समेत 2 लाख 20 हजार 950 रुपये का मशरूका जब्त, आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज
दमोह। अवैध जुआ गतिविधियों के विरुद्ध दमोह पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 19 जुआरियों के विरुद्ध कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, दो मोटरसाइकिल और आठ मोबाइल फोन सहित कुल 2 लाख 20 हजार 950 रुपये का मशरूका जब्त किया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली दमोह में पृथक-पृथक जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक दमोह आनंद कलादगी के निर्देशन में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 22 सितंबर 2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो स्थानों पर कार्रवाई की।
मानस भवन के पास दबिश, 8 जुआरी पकड़े
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मानस भवन के पास दमोह में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से आठ लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा।पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में जगदीश उर्फ जतिन पिता अमित शर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी मागंज वार्ड 1, पुष्पेन्द्र उर्फ पुष्पराज पिता अजय सिंह लोधी उम्र 23 वर्ष निवासी किशन तलैया, योगेश उर्फ भागवत पिता धनप्रसाद प्रजापति उम्र 19 वर्ष निवासी फुटेरा फाटक वार्ड 5, राहुल पिता रुकेन्द्र सोनी उम्र 28 वर्ष निवासी बजरिया वार्ड 6 चैनपुरा हाल धगट चौराहा, आमिर पिता अनवार खान उम्र 32 वर्ष निवासी नूरी नगर, नितिन पिता मनोज रजक उम्र 24 वर्ष निवासी जटाशंकर कॉलोनी, मोशम पिता टेकचंद पटेल उम्र 26 वर्ष निवासी मागंज वार्ड 4 तथा हेमंत पिता हेमराज पटेल उम्र 24 वर्ष निवासी मडाहार जिला दमोह शामिल हैं।
बजरिया वार्ड 5 में भी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार
इसी प्रकार दूसरी कार्रवाई बजरिया वार्ड 5 दमोह में की गई। यहां पुलिस ने दबिश देकर 11 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा।इनमें साहबललाल पिता श्रीराम प्रसाद कुर्मी उम्र 36 वर्ष निवासी समन्ना, विनीत पिता मातादीन खरारे उम्र 40 वर्ष निवासी बजरिया वार्ड 3, विकास पिता हरिशंकर चक्रवर्ती उम्र 30 वर्ष निवासी बजरिया वार्ड 3, चरन पिता शिवराज बसोर उम्र 30 वर्ष निवासी गडरियाऊ मोहल्ला, फैज पिता असगर खान उम्र 26 वर्ष निवासी न्यू दमोह, मनोज पिता दशरथ प्रसाद सोनी उम्र 50 वर्ष निवासी असाटी वार्ड 2, निक्की उर्फ अंकित पिता सीताराम जाटव उम्र 30 वर्ष निवासी पथरिया फाटक, योगेश पिता जगदीश धारु उम्र 25 वर्ष निवासी बजरिया वार्ड 3, निखिल पिता गजेन्द्र कछवाहा (वाल्मीक) उम्र 26 वर्ष निवासी बजरिया वार्ड 3, मुहम्मद साहवान पिता सलीम शाहवान उम्र 29 वर्ष निवासी पठानी मोहल्ला तथा राजू पिता जीवन लाल खरारे उम्र 58 वर्ष निवासी बजरिया वार्ड 2 शामिल हैं।
2 मोटरसाइकिल, 8 मोबाइल और नकदी जब्त
दोनों स्थानों पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने कुल 2 मोटरसाइकिल, 8 मोबाइल फोन तथा नकदी जब्त की। पुलिस के अनुसार जब्त मशरूके की कुल कीमत 2 लाख 20 हजार 950 रुपये है।सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली दमोह में अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के साथ उपनिरीक्षक बृजलाल पटेल, प्रधान आरक्षक अभिषेक चौबे, आरक्षक नरेन्द्र, ब्रिजेन्द्र मिश्रा, दरबारी, आकाश पाठक, रामकृष्ण, गनपत, कृष्णकुमार एवं महेन्द्र कोरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।दमोह पुलिस ने अवैध जुआ गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही है।
